फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बीस दिन से गेहूं तौल के लिए भटक रहा किसान, क्रय केंद्र प्रभारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 20 May 2026 04:47 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

धौरहरा के किसान सोबरन लाल ने गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है। वह पिछले बीस दिनों से गेहूं बेचने के लिए चक्कर काट रहे हैं। किसान ने कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से शिकायत की है।
विज्ञापन
किसान सोबरन लाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव कफारा निवासी किसान सोबरन लाल ने गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। किसान का कहना है कि वह अपनी पत्नी शिव रानी के साथ पिछले करीब 20 दिनों से गेहूं बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक पूरी उपज की तौल नहीं हो सकी है।

विज्ञापन




किसान ने बताया कि शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद उसका 63 क्विंटल गेहूं तोल लिया गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक भुगतान नहीं किया गया है। वहीं करीब 50 क्विंटल गेहूं अभी भी शेष पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


दिनभर केंद्र पर खड़े रहे, नहीं हुई तौल 
मंगलवार को किसान ट्रॉली में गेहूं भरकर एसएस रमियाबेहड़ एट अभयपुर क्रय केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद केंद्र प्रभारी शिवा शुक्ला ने बोरे न होने की बात कहकर तौल करने से मना कर दिया। किसान का आरोप है कि उन्हें ट्राली वापस ले जाने के लिए कह दिया गया। पीड़ित किसान दिनभर केंद्र पर खड़े रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। देर शाम वह मायूस होकर ट्राली सहित वापस घर चल गए। किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

किसान सोबरन लाल ने आरोप लगाया कि जिन किसानों से कमीशन की सेटिंग हो जाती है, उनकी ट्रॉलियां तत्काल तौल ली जाती हैं, जबकि सामान्य किसानों को लगातार दौड़ाया जा रहा है। किसान ने जिलाधिकारी से जल्द गेहूं तौल कराने और लंबित भुगतान दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि घर पर रखा गेहूं बारिश और खराब मौसम के कारण खराब होने की आशंका बनी हुई है, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ता जा रहा है।

केंद्र प्रभारी बोले- गोदाम भरे पड़े हैं, नहीं हो रहा उठान
एसएस रमियाबेहड़ केंद्र प्रभारी शिवा शुक्ला ने बताया कि उनके पोर्टल पर केवल 45 बोरे शेष थे। किसान को बोरे उपलब्ध होने पर गेहूं लाने के लिए कहा गया था। शनिवार को डीएम से शिकायत के बाद किसी तरह बोरे की व्यवस्था कर 63 क्विंटल गेहूं की तौल कराई गई थी। वर्तमान में बोरे उपलब्ध नहीं हैं और गोदाम भी पूरी तरह भरे हुए हैं। ट्रांसपोर्टर उठान नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि जाली तोड़कर करीब तीन कुंतल गेहूं चोरी भी हो चुका है।

एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि किसान गेहूं तुलवाने के लिए सेंटर पर जाता है तो उसका हर हाल में गेहूं तोला जाएगा। शिकायत की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें