फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता को दिल्ली जाने से रोका, चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। किसान संगठनों के 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली रैली में न जाने के लिए अधिकारियों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा को उनके घर पर मनाने का प्रयास किया। मकान पर धारा 149 का नोटिस भी चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ रविंद्र कुमार वर्मा फोर्स के साथ गांव अजान पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा के घर जाकर उन्हें दिल्ली जाने से मना किया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अधिकारी जितना दबाव किसान नेताओं और किसानों पर डाल रहे है, उतना दबाव चीनी मिल के प्रबंधन पर डालते तो समय से गन्ने का भुगतान भी हो जाता और किसान की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती। अधिकारियों को शंका है कि गोला में धरना प्रदर्शन के बहाने जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंच सकते हैं। उन्हें रोकने के लिए घर पर धारा 149 का नोटिस चिपकाया गया है। श्रीकृष्ण वर्मा इसे अघोषित इमरजेंसी मानते हैं। उनका कहना है कि किसान आंदोलन के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें