मैगलगंज। चुरईपुरवा गांव में शुक्रवार को खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान फिरासु (38) पुत्र लियाकत की मौत हो गई।
फिरासु परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी नाजिमा और चार बच्चे हीना (14), तौफीक (12), तासीफ (8) व जेबा (1) हैं। बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।
मृतक की पत्नी नाजिमा ने बताया कि खेत की जोताई मलिखान पाल के ट्रैक्टर से हो रही थी। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे उसके पंजीकरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि सूचना पर फत्तेपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं होने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल
मोहम्मदी। कस्बे के पीडी इंटर कॉलेज के पास निवासी करीब 55 वर्षीय राकेश कुमार त्रिपाठी बाइक की टक्कर से घायल हो गए। गोला रोड पर बरवर चौराहे के आगे आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया। फिलहाल उनकी हालत सही बताई जा रही है। संवाद
बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में महिला की मौत, पांच घायल
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के वार्ड 15 में बृहस्पतिवार शाम बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक तारा नगर निवासी सुशीला बम (35) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि हादसा शाम सात बजे ज्योति ऑयल निगम के पास हुआ। घायल सुशीला बम को धनगढ़ी के माया मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक वार्ड 14 निवासी प्रवीण चौधरी (26), उनकी पत्नी अंजली चौधरी (22) और सात वर्षीय बेटी ममता चौधरी घायल हो गईं। स्कूटी पर पीछे बैठी तारा नगर निवासी सरोज मल्ल (24) और बबीता (22) भी घायल हुईं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
मृतक फिरासु का फाइल फोटो
मृतक फिरासु का फाइल फोटो