फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में लगी आई फ्लू और बुखार के मरीजों की कतार

विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में आंख का परीक्षण करते डॉ. एके राज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले भर में आई फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही बुखार के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। शहर से लेकर गांव तक लोग आई फ्लू से लेकर बुखार की चपेट में हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में करीब 1500 से अधिक नए पर्चे बने। इनमें करीब 200 मरीज ऐसे थे, जो आई फ्लू के साथ सिर दर्द और बुखार से पीड़ित थे। ऐसे में जिला अस्पताल की एक मात्र नेत्र सर्जन का अवकाश पर होना मरीजों के लिए मुसीबत बन गया। सहायकों ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी।
विज्ञापन

बुधवार को आंखों में चुभन एवं बुखार की तपन से परेशान मरीजों की जिला अस्पताल से लेकर नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भरमार रही। इस तरह के मरीजों की हर जगह पर लंबी कतारें लगी रही। जिला अस्पताल में नेत्र विभाग की ओपीडी में जहां करीब 200 मरीज पहुंचे, तो नगरीय स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में दोपहर 12 बजे तक 60 मरीजों में 26 लोग आई फ्लू से संक्रमित थे।
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के फिजीशियन डॉ. एके राज ने बताया कि बारिश, धूप और फिर बारिश की वजह से आंखों में संक्रमण हो जाता है। यह वायरस, बैक्टीरिया और फंगस के संक्रमण से होता है। आंखों में दर्द और खुजली भी होती है। कई बार बुखार भी आ जाता है। जिला अस्पताल के नेत्र परीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि संक्रमण की शुरुआत एक आंख से होती है। पहले खुजली फिर चुभन के साथ सिर दर्द और फिर धीरे धीरे आंख लाल होने लगती है। जल्दी ही दूसरी आंख भी इसकी चपेट में आ जाती है।
विज्ञापन

संक्रमण शुरू होने पर अधिकतर लोगों को बुखार तक आ जाता है। इस स्थित में लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि अनदेखी की वजह से आंख की बाहरी परत कॉर्निया में संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसलिए नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाकर ही काेई दवा आंख में डालें। फिजीशियन डॉ. एके राज ने बताया कि बुखार तेज होने की स्थित में साधारण पैरिसिटामॉल का उपयोग कर सकते हैं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ का न हाेना मरीजों के लिए बना मुसीबत
आई फ्लू के प्रकोप में नेत्र रोग विशेषज्ञ का अवकाश पर रहना मरीजों के लिए मुसीबत बन गया। नेत्र संक्रमण का इलाज कराने के लिए जिला अस्प्ताल पहुंचे मरीज डॉक्टर को न पाकर हताश हो गए। हालांकि नेत्र सर्जन की अनुपस्थित में नेत्र परीक्षक प्रीति वर्मा एवं अरविंद कुमार वर्मा ने आई फ्लू संक्रमितों को दवाएं दी।

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में आंख का परीक्षण करते डॉ. एके राज

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में आंख का परीक्षण करते डॉ. एके राज

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में आंख का परीक्षण करते डॉ. एके राज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें