फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की किल्लत पर बिफरे किसान

Wed, 17 Dec 2014 07:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दिवस में जनपद में यूरिया खाद की किल्लत और धान खरीद में धांधली का मुद्दा छाया रहा। किसानों से जुड़ी दोनों अहम समस्याओं को लेकर कई क्षेत्रों से आए किसानों ने त्वरित निराकरण की मांग की है। सीडीओ नितीश कुमार ने धान क्रय केंद्रों पर अब तक हुई खरीद में शामिल 10 फीसदी किसानों की रैंडम जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में उप निदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने वनरोज की समस्या से निपटने के लिए खेतों के आसपास गोमूत्र के छिड़काव का सुझाव दिया। किसानों को बताया गया कि वनरोज को मारने के लिए बीडीओ और एसडीएम से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। नकहा ब्लाक के किसानों ने क्षेत्र में तीन राजकीय नलकूप खराब होने की शिकायत की। इस पर डीडी ने नलकूप विभाग के अधिकारी को शीघ्र नलकूप ठीक कराने के निर्देश दिए। किसानों ने सघन मिनी डेयरी परियोजना के स्वरूप को छोटा करने की मांग की है, इस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह निराकरण का आश्वासन दिया है। एआर कोआपरेेटिव आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सीतापुर में यूरिया की रैैक लगेगी जहां से सीधे समितियों पर खाद भेजी जाएगी।
किसानों ने गोला चीनी मिल का बकाया भुगतान न होने की समस्या रखी। इस पर जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधि प्रजापति ने दिसंबर के अंत तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ नितीश कुमार ने डिप्टी आरएमओ सीबी उत्तम को धान खरीद का 10 प्रतिशत रैंडम चेकिंग से सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। बैैठक में डीडी कृषि ने कहा कि अधिक मूल्य पर यूरिया की बिक्री कहीं हो रही है तो उसकी जानकारी जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह और उप कृषि निदेशक को अवश्य दें।
विज्ञापन

बैैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी बलिराम वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल, डॉ. प्रदीप विसेन, सहायक निदेशक सूचना प्रदीप चौहान, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्याम सुंदर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें