निघासन। क्षेत्र के गांव लुधौरी में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से छोटेलाल के घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अनाज सहित डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल शिवम गुप्ता ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। संवाद