फरधान। गांव के खेल मैदान में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में फरधान ए टीम और रौतापुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें फरधान ए टीम ने रौतापुर की टीम को 46 रन से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है।
यहां फरधान ए टीम के कप्तान सचिन वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी फरधान ए टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 96 रन बनाए। फरधान ए टीम के ओपनर रुद्र वर्मा ने छह चौके लगाकर 36 रन और सचिन वर्मा ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रौतापुर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रौतापुर की टीम आठ ओवर में 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
रौतापुर की टीम की तरफ से शिवा ने 21 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का अंक हासिल नहीं कर सका। फरधान ए टीम की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सचिन वर्मा और रुद्र वर्मा ने दो-दो विकेट झटके। फरधान ए टीम के खिलाड़ी रुद्र वर्मा ने बेहतरीन ऑल राउंडर का प्रदर्शन करते हुए 36 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
मैच में फील्ड अंपायर की भूमिका रामपाल वर्मा और श्यामू ने निभाई। मैच देखने के लिए आयोजक रिंकू वर्मा, बिरला वर्मा, मनजीत कुमार, शत्रोहन लाल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
झारा की टीम ने यंगपुर को हराया
सिकंदराबाद। शहीद राज नारायण मिश्र स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को झारा और यंगपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। शानदार प्रदर्शन करते हुए झारा की टीम ने मैच जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए झारा की टीम ने 249 रन बनाए। जवाब में उतरी यंगपुर की टीम 14 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पोलार्ड को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अशोक गुप्ता, हिमांशु सिंह, वालीउल्ला, तुषार शुक्ला, संजीव गुप्ता, बसंत कटियार, शीबू आदि जूद रहे। संवाद