चौकीदार का शव रखकर जाम लगाए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुना बाद फार्म के प्रखंड-3 में बाघ के हमले में दैनिक रात्रि चौकीदार 32 वर्षीय यदुनाथ की मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। खीरी पुलिस ने बताया कि स्थानीय गोला पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया है।
परिजन घर के सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव लाकर मृतक के पिता राम भजन, भाई श्रवण कुमार, विश्राम कुमार सहित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया है।
हाईवे जाम होने के कारण अधिकारियों ने वाहनों और रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन कर दिया था। मौके पर गोला तहसीलदर विनोद कुमार गुप्ता, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार अधिकारी मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे थे।