फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छत पर सो रहे थे परिजन, नीचे घर साफ कर गए चोर

Mon, 27 Apr 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
देवरिया गांव में चोरी के बाद का नजारा-संवाद - फोटो : भिनगा ​स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बिजुआ। क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। देवरिया गांव और रड़ा चौराहे पर हुई वारदातों में लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी हो गए। एक घटना में चोरों ने घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन

देवरिया निवासी हर्षित तिवारी ने बताया कि गर्मी के कारण उनका परिवार छत पर सो रहा था, जबकि माता-पिता घर के बाहर लेटे थे। सुबह करीब तीन बजे बच्चे को ठंड लगने पर परिवार नीचे कमरे में आया तो सामान बिखरा मिला और अलमारी व बक्सों के ताले खुले थे।
हर्षित के अनुसार, चोर नकदी, सोने के जेवरात, चांदी के आइटम, एक लैपटॉप और एक नया मोबाइल ले गए। लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
दूसरी घटना रड़ा चौराहा निवासी मिथिलेश गिरी के घर हुई। चोर पीछे से चढ़कर अंदर घुसे और जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान मिथिलेश की बहू संजना गिरि को आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत अपने पति विपिन गिरी को फोन किया, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही चोर भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक, चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले गए। लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी होने का अनुमान है। एक ही रात में हुई दो बड़ी चोरियों से भीरा क्षेत्र में दहशत है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों जगहों का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें