फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बेचकर लौट रहे किसान से लूटपाट

Tue, 09 Dec 2014 11:12 PM IST
महेवागंज/शारदानगर (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे किसान के पास से बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, नगदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसे दो किलोमीटर दूर बांधकर डाल गए।
विज्ञापन

किसी तरह बंधनमुक्त हुए किसान को थोड़ी दूर पर ट्रैक्टर मिल गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुहेला निवासी बच्चू का पुत्र मौजा खंबारखेड़ा मिल गन्ना लेकर गया था। यहां गन्ना अनलोडकर शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौट रहा था। बताते हैं इस बीच थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में मुराउनपुरवा स्थित नहर मोड़ पर तीन बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़कर चालक मौजा के पास आए और असलहाें के बल पर बंधक बना लिया। मौजा ने बताया कि दो बदमाशाें ने उसे अपनी बाइक पर लाद लिया और दो बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चले। बताया इसके बाद बदमाशाें ने एकांत मे ले जाकर उसकी पिटाई की और जेब से सात सौ रुपए और मोबाइल लूट लिया। उसे पानी भरे गड्ढे में बांधकर डाल दिया और फरार हो गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर मौजा समीप ही उसिया गांव के करीब पहुंचा जहां उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हो गई। किसान ने थाना फूलबेहड़ में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें