पुलिस ने धारा 170, 171, 419 में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। इसके अलावा राजन पर दूसरा मुकदमा श्रावस्ती में एक महिला सिपाही वीनस वर्मा से ठगी के मामले में दिनांक 13 मार्च 2022 को दर्ज किया गया। इसके बाद मितौली थाने में तैनात महिला सिपाही गायत्री वर्मा से प्लाट के नाम पर ठगी के मामले में भी उस पर 13 नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया।
मितौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके राजन वर्मा व उसकी साथ में महिला सिपाही शालिनी कटियार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान फर्जी दस्तावेज मिलने के मामले में राजन पर एक और मुकदमा 15 नवंबर 2021 को मितौली थाने में दर्ज किया गया है। अभी तक प्रकाश में आए कुल 4 मामलों में राजन पर खीरी, श्रावस्ती, मुरादाबाद में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।