डिस्ट्रिक्ट बस आपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक करत हुए- संवाद
लखीमपुर खीरी। डिस्ट्रिक्ट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन की बैठक बुधवार को गढ़ी मार्ग स्थित एक होटल में अध्यक्ष मनमीत सिंह राना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें बस ऑपरेटर्स की विभिन्न परेशानियों और मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य रूप से हाईवे पर अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा, टैक्सी, टैंपों, ऑटो एवं प्राइवेट छोटे वाहन को लेकर ऑपरेटर्स ने रोष व्यक्त किया। आवश्यकता पड़ने पर सभी बस मालिकों ने अपने बसों का समर्पण कर प्रपत्र जमा करने पर भी अपनी सहमति जताई। साथ ही चुनाव में लगी बसों के भुगतान का लंबे समय से बकाया होने का विरोध जताया।
बैठक में एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अकीदत अली खां को बनाया गया। बैठक में संरक्षक विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन बाजपेई सहित उस्मान अली, इंद्रजीत सिंह, दीदार सिंह, आसिफ अली, पप्पू गुप्ता, गिरीश जायसवाल, नंदलाल, जोरा सिंह, सत्यपाल सिंह आदि जिले भर से से लोग मौजूद रहे।