फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर पांच बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फैमिली आईडी बनाने में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पांच ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को नोटिस जारी किया है। धौरहरा, ईसानगर, पलिया, निघासन और मितौली के बीडीओ से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने और प्रगति में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फैमिली आईडी की समीक्षा में सामने आया कि विकासखंडवार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन प्राप्त करने की प्रगति संतोषजनक है। हालांकि, प्राप्त आवेदनों के मुकाबले सिंगल मेम्बर फैमिली आईडी की संख्या काफी अधिक है। इससे फैमिली आईडी के केपीआई-2 की प्रगति प्रभावित हो रही है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित बीडीओ से जवाब मांगा है।
डीएम ने निर्देश दिया कि जिन परिवारों की सिंगल मेंबर आईडी बन गई है, उनमें परिवार के अन्य सदस्यों को जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जाए। इससे सिंगल मेम्बर आईडी की संख्या कम होगी और फैमिली आईडी के निर्धारित लक्ष्य में सुधार आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने पांचों बीडीओ से सिंगल मेंबर आईडी की अधिक संख्या का कारण स्पष्ट करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
फैमिली आईडी की प्रगति के आधार पर सीएम डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग भी प्रभावित होती है। पिछले महीनों में जिले को फैमिली आईडी के मामले में सी ग्रेड मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें