लखीमपुर खीरी। भारत निर्वाचन आयोग से विधानसभा चुनाव के नामित व्यय प्रेक्षक डीलीवन और व्यय प्रेक्षक माइकल जेराल्ड ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर समेत सभी रिटर्निग अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।
व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने कार्य को समय पर पूर्ण करेंगे। वही सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रक्रिया की सभी तैयारियां की गई हैं। सभी टीमें अपने-अपने कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के साथ बनाई एसएसटी टीमएव एफ़एसटी टीम अपने निर्धारित स्थान पर रहकर प्रत्येक घटना पर अपनी नजर रखते हुए गुणवत्ता के साथ निरंतर कार्रवाई कर रही हैं।
बताया कि मतदान प्रक्रिया से जुड़े हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के उद्देश्य से अफसरों को स्पष्ट निर्देश देने के साथ साथ सभी टीमों को दो बार प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए फील्ड में सक्रियता से काम कर रही। आदर्श आचार सहिंता का उलंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। बैठक का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार ने किया ।