फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उम्मीद आसान पेपर की थी, कठिन सवालों से हुआ सामना

Tue, 28 Apr 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र जीजीआईसी से होमगार्ड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन दिनों तक चली होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा खत्म होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन पहली पाली से बाहर निकले अभ्यर्थियों में प्रश्नपत्र की कठिनाई को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र होमगार्ड स्तर का नहीं, बल्कि उच्च पदों की परीक्षाओं जैसा था। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर को संतुलित भी बताया।
जिले के 16 केंद्रों पर अंतिम दिन दोनों पालियों में कुल 13,056 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 10,052 ने परीक्षा दी, जबकि 3,004 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग समेत सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर मुस्तैद रहे। डीएम ने पॉलिटेक्निक स्कूल और जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम का औचक निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
विज्ञापन

हर केंद्र पर मेटल डिटेक्टर, फोटो स्कैनर और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट जमा कराने के उपरांत ही अभ्यर्थियों को बाहर जाने की अनुमति दी गई। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
-

परीक्षा को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन प्रश्नपत्र देखकर हौसले पस्त हो गए। पेपर काफी कठिन था, हालांकि सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की।
-उदय वर्मा, हरदोई
-

यह परीक्षा किसी उच्च पद की भर्ती जैसी लगी। इतने कठिन सवाल आरओ-एआरओ में भी नहीं पूछे जाते। परिणाम आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
-खुशबू

परीक्षा केंद्र जीजीआईसी से होमगार्ड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र जीजीआईसी से होमगार्ड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें