मैलानी। एनई रेलवे गोरखपुर के चीफ इंजीनियर ट्रैक संदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को शाहगढ़-मैलानी ट्रैक का निरीक्षण किया।
उनके निरीक्षण को देखते हुए मंडलीय अफसर मैलानी से डीजल इंजन से युक्त स्पेशल ट्रेन से शाहगढ़ पहुंचे। फिर चीफ इंजीनियर ने शाहगढ़ से मैलानी तक ट्रैक का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
चीफ इंजीनियर के निरीक्षण से शाहगढ़ से मैलानी के बीच जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने की चर्चा हैं। बताया जाता है कि इसी को देखते हुए चीफ इंजीनियर ने ट्रैक का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीनियर डीईएन लखनऊ मानसी मित्तल के अलावा अन्य संबंधित मंडलीय अफसर भी मौजूद रहे। संवाद