फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राकेश सिंह हटाए गए

Thu, 13 Aug 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से विवादों में फंसे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश सिंह को यहां से हटा दिया गया है। उन्हें सीतापुर में मीटर अनुभाग में तैनात किया गया है। उनकी जगह पर सीतापुर में ही मीटर अनुभाग के अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा को लखीमपुर डिवीजन में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

हरौआ चौराहे पर बिजली लाइन की चपेट में आने से भानपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जगदीश की मौत हो गई थी। आरोप था कि बिजली लाइन काफी समय पहले से टूटा पड़ा था लेकिन बिजली विभाग ने न तो सप्लाई काटी थी और न ही तारों को ही जोड़ा गया था। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। इस मामले में बिजली अधिकारियों की लापरवाही होने की जानकारी होने पर सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने डीएम से शिकायत की थी। इस पर डीएम ने उनको फटकार भी लगाई थी। हादसे के एक दिन बाद अधिशासी अभियंता राकेश सिंह, एसडीओ आरबी सिंह, जेई विजय कुमार शर्मा और लाइनमैन श्याम किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के संयोजक और बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबंध निदेशक को अधिशासी अभियंता राकेश सिंह के खिलाफ पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें