फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी की मिसाल

Wed, 23 Dec 2015 11:49 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि ईमानदारी अभी जिंदा है। इसकी मिसाल यहां देखने को मिली। मेन मार्केट में बीच चौराहे पर पड़ी मिली दस हजार रुपये की गड्डी एक किशोर ने उसके मालिक को वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि एक किराना स्टोर के स्वामी उपनेश कुमार साहनी सोनू सुबह करीब दस बजे पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री करनवीर वालिया से अपना साठ हजार रुपये का पेमेंट बिना गिने हुए लेकर अपनी दुकान पर लौट रहे थे। इसी बीच पलिया बस स्टैंड सदर चौराहे पर सौ रुपये के नोटों की एक गड्डी उनकी पैंट की जेब से निकलकर गिर गई। उसी समय एक रेडीमेड पर काम करने वाला महताब उधर से गुजरा, तो उसने वह गड्डी उठा ली और वापस आकर अपने दुकान स्वामी नसीर कल्लू को वह गड्डी दे दी।
कुछ देर बाद सोनू ने जब रकम गिनी, तो उसमें दस हजार रुपये कम पाकर उनके होश उड़ गए। वह फौरन वालिया के पास गए, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरी रकम दी थी। इसके बाद दोनों लोग बाजार में दुकानदारों से पूछते हुए आ रहे थे, तो पता चला कि गड्डी महताब को मिली है। तब सोनू के पहुंचने पर महताब ने फौरन वह दस हजार रुपये की गड्डी अपने मालिक से लेकर सोनू को वापस कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें