राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 30 दिसंबर से नगर के वाईडी डिग्री कॉलेज में होंगी।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ.आरके सिंह ने विद्यार्थियों से वेबसाइट से परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने को कहा है।
वाईडी
डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आरके सिंह ने बताया कि सत्रांत दिसंबर
सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 दिसंबर से विद्यालय में होंगी। परीक्षा की समय
सारिणी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
परीक्षाएं दो
सत्रों में सुबह 9.00 से 12.00 बजे तक तथा अपराह्न 2.00 बजे से 5.00 बजे तक
होंगी। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर के बाद परीक्षार्थी अपने प्रवेशपत्र
एवं परीक्षा संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त करलें।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष के विद्यार्थियों के अंकपत्र अध्ययन केंद्र को
प्राप्त हो गए हैं। विद्यार्थी उन्हें अपराह्न 3.00 बजे से 4.00 बजे के बीच
प्राप्त कर सकते हैं।