विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए 31 दिसंबर 2014 तक का समय है। 22 फरवरी 2015 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी है, जिसके लिए परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र/छात्रा पात्र होंगे। उनके अभिभावक की वार्षिक आय अधिकतम एक लाख तक होनी चाहिए। बीएसए डॉ. ओपी राय ने बताया कि आवेदकों के अभिभावक अपने आय/निवास प्रमाण पत्र के साथ संबंधित ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें। बीएसए ने बताया कि परीक्षा में शामिल एवं उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का योग्यता क्रम में विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।