फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रशासन हो गया मूकदर्शक, नहीं पड़ रहा फर्क’

विज्ञापन
पलिया के त्रिकोलिया गांव में पंद्रहवें दिन भी धरने पर बैठे रहे पूर्व विधायक पुत्र। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद उनके पुत्र द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी ग्राम त्रिकोलिया में जारी रहा। विधायक पुत्र ने कहा कि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है उस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है लेकिन हम लोग भी न्याय मिलने तक डटे रहेंगे। इसके लिए चाहे किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। सोमवार को ग्रामीणों को डीएम शैलेंद्र कुमार ने समझाया और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार किया। लेकिन उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई न होने से मंगलवार से पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। मंगलवार को पूर्व विधायक पुत्र संजीव मिश्रा ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सीओ व आरोपियों पर पूरी तरह से कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन मूकदर्शक बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें