लखीमपुर खीरी। रविवार को केंद्र सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले आम बजट को लेकर व्यापारियों, किसानों और समाजसेवियों में खासा उत्साह है। सभी वर्गों को उम्मीद है कि यह बजट आम जनमानस की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राहत देने वाला साबित होगा।
व्यापारियों का कहना है कि बजट में लखीमपुर को दिल्ली से सीधे रेल सेवा से जोड़ने या कम से कम बरेली तक अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का प्रावधान किया जाना चाहिए। इससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और दिल्ली आना-जाना भी आसान हो सकेगा।
वहीं किसानों ने बजट से बड़ी उम्मीदें जताई हैं। उनका कहना है कि कृषि यंत्रों पर लगने वाले जीएसटी में छूट दी जानी चाहिए, जिससे खेती की लागत कम हो सके। इसके साथ ही खाद की उपलब्धता और कीमतों को लेकर भी सरकार से ठोस प्रावधान किए जाने की मांग की गई है।
समाजसेवियों का मानना है कि यदि बजट में हर वर्ग की जरूरतों को संतुलित रूप से शामिल किया गया, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।
फोटो 41
रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो गया है, उम्मीद है कि इस बजट से महंगाई कम होगी और आम परिवार को राहत मिलेगी।
-पूनम सिंह, ग्रहिणी
फोटो 42
अगर खेती के उपकरण सस्ते होंगे और खाद समय पर मिलेगी, तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
-मानवेंद्र सिंह, किसान
फोटो 43
बजट ऐसा हो जो हर वर्ग को साथ लेकर चले और समाज के कमजोर तबके को मजबूती दे।
डॉ. राजवीर सिंह, समाजसेवी
फोटो 44
हम चाहते हैं कि बजट में रेल सुविधाओं का विस्तार हो और छोटे व्यापारियों के लिए टैक्स में राहत दी जाए, ताकि व्यापार और रोजगार दोनों बढ़ें।
मनमीत सिंह मिंटू, व्यापारी
पूनम सिंह
पूनम सिंह
पूनम सिंह