फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बहनों को बारिश भी नहीं रोक सकी, रोडवेज में उमड़ी भीड़

Fri, 08 Aug 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर बस में बैठने के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन को लेकर शुक्रवार से रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सेवा शुरू होते ही भीड़ उमड़ पड़ी। अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को चार गुना यात्री रोडवेज बसों में नजर आए। कुछ बसों में सीट पाने को लेकर मारा मारी भी देखने को मिली। दिन भर बारिश होने के बाद भी महिलाएं अपने भाई के घर जाने के लिए उत्साहित दिखीं।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो पर बहनों की भीड़ बढ़ने पर डिपो प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बसों के कई अतिरिक्त फेरे बढ़ाए, ताकि बहनों को कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े। धौरहरा, एरा, शाहजहांपुर आदि मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।

सीतापुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, गोला धौरहरा, आदि मार्गों पर दौड़ने वाली बसें महिला यात्रियों से भरी रहीं। यही हाल गोला डिपो में भी देखने को मिला। गोला डिपो से चलने वाली बसों में भी चार गुना सवारियां नजर आईं। बरेली, शाहजहांपुर आजमगढ़, दिल्ली आदि मार्गों की बसों में भी काफी भीड़ रही। जिले में शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही, लेकिन महिलाओं पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

-

10 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी मुफ्त सेवा

रक्षाबंधन पर सरकार ने तीन दिन यानी 66 घंटे महिलाओं के लिए फ्री सेवा कि है। शुक्रवार की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 तक रोडवेज बसों में महिलाओं के मुफ्त यात्रा की सेवा रहेगी। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 18 घंटे फ्री सेवा करते समय भी बढ़ा है, साथ ही सहयात्री की सुविधा भी बढ़ाई गई है, जिसकी वजह से भीड़ कुछ ज्यादा है।

-
वर्जन...
मुफ्त सेवा होते ही करीब चार गुना भीड़ बढ़ी है। शाहजहांपुर, धौरहरा, एरा आदि मार्गों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। डिपो पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
विज्ञापन

- आशीष कुमार सिंह, प्रभारी डिपो लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें