फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट के दौर में भी ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज बरकरार

Thu, 31 Dec 2015 11:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट और मोबाइल से मैसेज के इस दौर में भी ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज बरकरार है। लोगों का मानना है कि हाथ से लिखकर शुभकामना देने का मजा ही कुछ और है। शुभकामना संदेश लिखे कार्ड सहेजकर रखना भी एक अलग आनंद की अनुभूति कराता है। बाजार में कार्ड गैलरी में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक इन्हें उत्साह से खरीद रहे हैं। कुछ वर्षों से पहले दो रुपये से लेकर 20 रुपये तक में आकर्षक ग्रीटिंग मिल जाते थे। अब तो ब्रांडेड कंपनियों के 50, 100 और 200 रुपये तक में ग्रीटिंग कार्ड बिक रहे हैं। आजकल जम्बो और कैलेंडर कार्ड की धूम है। इसे युवा बहुत पसंद कर रहे हैं। ग्रीटिंग कार्ड की बाबत युवाओं का कहना है कि हाथ से लिखे कार्ड के आगे मैसेज का मजा फीका है।
विज्ञापन

बाजार और रेस्टोरेंट सजे, केक की हुई खरीददारी
लखीमपुर खीरी। नए साल पर जहां बाजार और रेस्टोरेंट सज गए, वहीं दुकानों पर केक की जमकर खरीददारी हुई। लोगों ने नववर्ष की पूर्व संध्या से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। नए साल की शुरुआत से पहले और नववर्ष पर लोग जमकर जश्न मना रहे हैं। इसको लेकर बाजार गुलजार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें