फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह महीने बाद भी नलकूप के लिए तरस रहे 638 किसान

विज्ञापन
स्टोर में रखे ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सैकड़ों किसानों का खुद के नलकूप से सिंचाई करने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। जबकि, किसान नलकूप लगवाने के लिए काफी पहले आवेदन कर चुके हैं। बिजली निगम में ट्रांसफार्मरों की किल्लत होने से नलकूप नहीं लग पा रहे। छह महीने के इंतजार के बाद भी किसान भागदौड़ करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के स्टोर में लंबे समय से ट्रांसफार्मरों की किल्लत है, जिसकी वजह से किसान परेशान हो रहे हैं। लेकिन, विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। आवेदन के बाद भी नलकूप के लिए 638 किसान इंतजार में हैं। ट्रांसफार्मरों की किल्लत होने के बीच बिजली निगम ने आवेदन के हिसाब से किसानों को नंबर जारी किए हैं।
मौजूदा समय में 188 वां नंबर चल रहा है। 638 का नंबर कब आएगा, कुछ पता नहीं है।
-
...तो चल रहा खेल
एक नलकूप लगवाने में किसान को एक लाख से अधिक रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसमें भी खेल चल रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जो किसान सुविधा शुल्क दे देते हैं, उनका नंबर जल्दी आ जाता है। लेकिन, जो नहीं देते हैं उनको लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यह खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन आज तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन


स्टोर के अफसर बयान देने से बच रहे, एक्सईएन का नंबर बंद
किसानों की इस समस्या के बारे में जब गढ़ी रोड स्थित स्टोर के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वह अधिकृत नहीं हैं। अधिशाषी अभियंता ही इसकी जानकारी दे सकेंगे। वह लखनऊ में बैठते हैं। जब अधिशाषी अभियंता पीयूष कुमार के सरकारी नंबर पर फोन किया गया तो नंबर पर इनकमिंग सुविधा खत्म होना पाई गई। ऐसे में बिजली निगम का पक्ष सामने नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें