फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात घंटे थाने में बैठाने के बाद भी मेडिकल के लिए नहीं भेजा

विज्ञापन
मेडिकल के इंतजार में थाने में बैठी महिला।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
निघासन। झंडी चौकी क्षेत्र के गांव लघनिया पुरवा में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के पक्ष घर में घुसकर मारपीट की। धारदार हथियार से प्रहार कर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर सात घंटे थाने में बिठाने के बाद भी महिला को मेडिकल के लिए भेजना जरूरी नहीं समझा।
बरोठा के मजरा लांघनिया पुरवा निवासी रामपति पत्नी राजेंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे आरोपियों की बकरी उसके घर में आ गई थी। इसका उलाहना देने गई थी। इसके बाद वह घर चली आई। नाराज आरोपी लाठी-डंडा और बांके लेकर उसके घर में घुस आए। रामपति, पति राजेंद्र, बेटा नेकीराम, पुत्री अमरीसा की जमकर पिटाई कर दी। बांके से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। वह सुबह 10 बजे थाने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसको शाम तक थाने में कुर्सी पर बैठाए रखा। सिर से खून टपक रहा था। सात घंटे थाने में बिठाने के बाद पांच बजे उसको मेडिकल के लिए भेजा। आरोप है कि वहां पर होमगार्ड छोड़कर चला आया। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। इसलिए वह लोग वापस घर चले आए और प्राइवेट दवा ली।

-
घायल सुबह आए थे। किसी काम से बाहर चला गया था, जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो गलत है। दफ्तर में पूछताछ करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एसके मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें