फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टोल देकर भी गड्ढों के हवाले सफर

Thu, 15 Oct 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मनिकापुर तिराहे के आगे गोला की ओर हाईवे पर गहरे गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/फरधान। लखीमपुर से गोला तक नेशनल हाईवे एनएच-730 पर मनिकपुर तिराहे से रजगंज तक 10 किलोमीटर के दायरे में 20 से अधिक गड्ढे हैं। इनमें कई एक से डेढ़ फुट तक गहरे हैं।
विज्ञापन

गड्ढों से हादसों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। फरधान के पास बौठा में टोल प्लाजा होने के बावजूद राहगीरों को बदहाल सड़क से गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी सतेंद्र कुमार व अमित वाजपेई ने कहा कि करीब एक साल पहले हाईवे का निर्माण शुरू होने पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सड़क की मौजूदा हालत से निराशा हुई है।
विज्ञापन

व्यापारी अच्छेलाल वर्मा ने कहा कि टोल टैक्स वसूली के बाद भी हाईवे की हालत जोखिम भरी है। फरधान के अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि गड्ढों के कारण आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

राहगीरों ने डीएम और एनएचएआई के अधिकारियों से हाईवे की मरम्मत कराने की मांग की है। एनएच के एई प्रशांत सिंह ने बताया कि जल्द मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें