फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 18 मार्च से शहर के तीन केंद्रों पर शुरू होगा यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन

Sun, 08 Mar 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू होगी। इसके लिए शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो केंद्रों पर हाईस्कूल और एक केंद्र पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होंगी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाएगा। बोर्ड की ओर से एक-दो दिन में शिक्षकों की ड्यूटी चार्ट भी जारी कर दिया जाएगा और कितने परीक्षक केंद्रों पर कॉपियां जांचेंगे, इसके निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। तीनों केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ सीसीटीवी और मॉनिटरिंग सेल की टीम भी निगरानी करेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा और परीक्षक व पर्यवेक्षक के अलावा किसी अन्य को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें