फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10, 11,12 अक्तूबर को होगी जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तारीख डीआईओएस ने घोषित कर दी हैं। ये 10, 11 और 12 अक्तूबर को जीआईसी मैदान में होंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तहसील स्तर के प्रथम और द्वितीय विजेता छात्र छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को लखीमपुर तक लाने, उनके रहने एवं भोजन आदि की व्यवस्था उनके प्रधानाचार्यों को करनी होगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य इसके लिए क्रीड़ानिधि का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं के साथ एक महिला शिक्षक भेजने के निर्देश भी दिए हैं। खेल प्रतियोगिताएं जीआईसी मैदान में होंगी। डीआईओएस ने मैदान को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सरोज, इस्लामिया इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक महफूज अली, राजकीय इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनिल कुमार भारती, गुरुनानक इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रगट सिंह, डीएस कॉलेज के प्रवक्ता हृदय राज एवं युवराजदत्त इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राम किशोर सैनी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें