फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, खाद व्यापारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 26 Jan 2026 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पलिया में रविवार रात हादसा हो गया। कमल चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक से कार को टक्कर लग गई। हादसे में कार सवार खाद व्यापारी की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सुनील सक्सेना का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के रकेहटी कस्बे के खाद व्यापारी सुनील सक्सेना उर्फ गिरीश की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रविवार रात तकरीबन 11 बजे पलिया कस्बे के कमल चौराहे के पास हुआ। वह ऑल्टो कार से भीरा स्थित अपनी बहन के घर से रकेहटी लौट रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी कार कमल चौराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट अंदर घुस गया और सुनील कार में ही फंस गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोट आई।

परिवार में मचा कोहराम 
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने रकेहटी में परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच की कर रही है। व्यापारी सुनील सक्सेना की असामयिक मौत से रकेहटी कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें