फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी से कटान जारी... बझेड़ा के पूर्व में भी तटबंध क्षतिग्रस्त

Sat, 16 Aug 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बझेडा़ में तटबंध का कटान करती शारदा नदी। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। बिजुआ के बझेड़ा में शारदा नदी की तेज धार सिंचाई विभाग की करोड़ों रुपये की परियोजना को नुकसान पहुंचा रही है। पहले पश्चिमी तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ था। बृहस्पतिवार को पूर्वी दिशा का तटबंध भी टूट गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में कटान रोकने के लिए 4.95 करोड़ रुपये की योजना के तहत 700 मीटर में जिओ ट्यूब बैग लगाए गए थे। मात्र दो वर्षों में ही यह योजना शारदा नदी के वेग को रोक नहीं पा रही है। इस बार की कटान में करीब 30 मीटर तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ जियोट्यूब बैग से बनी ठोकरें भी बह गई हैं।

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता कुंदन लाल का कहना है, कि तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कार्य जारी है।
क्षेत्र में शारदा नदी की बाढ़ से करीब एक दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं। बिजुआ ब्लॉक के बेलहासिकटिहा, करसौर और बेचेपुरवा गांवों की स्थिति चिंताजनक है। करसौर और बेचेपुरवा में शारदा नदी ने करीब एक दर्जन मकान निगल लिए हैं। कई एकड़ कृषि भूमि फसल समेत नदी में समा गई है। करसौर गांव के निवासियों ने बताया कि छह साल पहले शारदा नदी गांव से पांच किलोमीटर दूर थी। अब यह आबादी क्षेत्र में कटान कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि उन्हें प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें