फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भी बराबर जिम्मेदारी

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा। 
विज्ञापन
न्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह में बोले डीजे
विज्ञापन

जिला जज राजवीर सिंह ने कहा कि वादकारी को न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय जरूरी है। जनता को न्याय दिलाने की जितनी जिम्मेदारी न्यायिक अधिकारियों की है उतनी ही अधिवक्ताओं की भी है। जिला जज तहसील अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। वकीलों की आए दिन होने वाली हड़ताल की तरफ  परोक्ष संकेत करते हुए जिला जज राजवीर सिह ने यह बात कही। 
बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल की अध्यक्षता में हुए इस शपथग्रहण समारोह में सांसद धौरहरा रेखा वर्मा और धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी मौजूद रहे। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी ने कहा कि हम सद्भाव और समन्वय बनाकर काम करने के पक्षधर है लेकिन जरूरत पड़ने पर संघर्ष का जज्बा भी कम नहीं होना चाहिए। जिला मंत्री महेंद्र तिवारी ने तहसील इकाई को हर संभव सहयोग की बात कही।
विज्ञापन

सांसद रेखा अरुण वर्मा और विधायक बाला प्रसाद ने भी बार को सहयोग देने की बात कही। समारोह का संचालन कर रहे अधिवक्ता उमेश श्रीवास्तव ने मुंसिफ कोर्ट और कुछ अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। सांसद रेखा वर्मा ने समारोह में ही पुस्तकालय की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। मुंसिफ कोर्ट की मांग पर जिला जज राजवीर सिंह ने कहा कि जमीन उपलब्ध कराने में राजस्व विभाग सहयोग करे तो ग्राम न्यायालय और जूनियर डिवीजन स्थापित करने मे कोई समस्या नही है। 
यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि राजस्व मामलों के शीघ्र निपटान के लिए कोर्ट कैडर की स्थापना, प्रदेश में अग्रिम जमानत प्रावधान लागू किए जाने और सात वर्ष के कम सजा वाले अपराधों में पुलिस के गिरफ्तारी के अधिकार पर अंकुश लगाने के लिए अधिवक्ता संघ अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीजे ने तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, मंत्री कृष्ण मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष कैलाश नारायण, कोषाध्यक्ष कन्हैया बाजपेई, संयुक्त मंत्री रवि प्रताप सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष सत्यदेव श्रीवास्तव, आडीटर रणधीर सिह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान एसडीएम राम प्रकाश, तहसीलदार ओमकार नाथ, पूर्व अध्यक्ष तेजप्रताप सिंह वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव जायसवाल भी रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें