फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ घोटाला : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने शुरू की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों के ईपीएफ घोटाले के मामले का कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने संज्ञान लिया है। इसके तहत नगर पालिका परिषद के खिलाफ 7-एक की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पालिका में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय से ईपीएफ की कटौती करने के बावजूद कार्यदायी संस्था ने इनके ईपीएफ खातों में पैसा जमा नहीं किया और पालिका प्रशासन हर माह संस्था को कर्मचारियों के ईपीएफ की धनराशि भेजता रहा।
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निधि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में हर माह एक शिविर लगता है। पिछले माह पालिका कर्मचारियों ने शिविर में आए संगठन के लोगों को ज्ञापन देकर मामले की जानकारी दी थी। पालिका में विभिन्न पदों पर करीब 500 कर्मचारी आउट सोर्सिंग पर रखे गए हैं। नियमानुसार इनका हर माह ईपीएफ कटाकर इनके खातों कर्मचारी भविष्य निधि के खाते में जमा होना चाहिए मगर कार्यदायी संस्था इनके मानदेय से हर माह ईपीएफ की निश्चित धनराशि काटकर उतनी ही रकम पालिका से लेती रही, लेकिन ईपीएफ खाते में जमा नहीं की।
इसकी जानकारी लगने पर कर्मचारियों ने करोड़ों का ईपीएफ घोटाला उजागर कर ईपीएफ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर ईपीएफ संगठन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


24 शिकायतें निस्तारित
लखीमपुर खीरी। निधि आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट परिसर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का शिविर लगा। इसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी आलोक दीक्षित, अनुभाग पर्यवेक्षक राजेश श्रीवास्तव एवं सामाजिक सुरक्षा सहायक अनूप मिश्रा ने ईपीएफ पेंशन व फंड का पैसा न मिलने, नाम गलत होने सहित 44 शिकायतें सुनकर 24 का मौके पर निस्तारण किया। आलोक दीक्षित ने बताया कि ईपीएफ पेंशनधारकों को अभी तक अपनी समस्या के लिए लखनऊ आना पड़ता था, लेकिन अब लखनऊ मंडल के हर जिले में शिविर लगाकर जिला मुख्यालय पर ही इनकी समस्याओं को निराकरण कराया जा रहा है।

नगर पालिका के कर्मचारियों के ईपीएफ की धनराशि जमा न करने की शिकायत मिली थी। इस पर पालिका परिषद के खिलाफ धारा 7-ए की कार्रवाई लंबित है। मामले की जांच कराकर कर्मचारियों का पैसा हड़पने वालों से इसकी रिकवरी कराकर पैसा वापस दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

आलोक दीक्षित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें