फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला कोतवाली में 48 घंटे के लिए प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली में तैनात दो पुलिसकर्मियों और एक बैंक में कार्यरत फील्ड वर्कर के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। तीनों को उनके आवास पर होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि 48 घंटे तक जनता का प्रवेश कोतवाली में वर्जित कर दिया गया है। कोतवाली के समस्त स्टाफ की सैंपलिंग और परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
दोनों सिपाही होम क्वारंटाइन
सीओ आरके वर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव दोनों सिपाहियों को उनके आवास पर होम क्वारंटीन कर दिया गया है और रास्ते को बैरिकेडिंग कर कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है।
----------
शिकायतकर्ता पत्र पेटिका में डालें अपनी शिकायत
एसडीएम अखिलेश यादव ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना से खुद भी बचे हैं और दूसरों को भी बचाएं। इसलिए कोतवाली गेट पर पत्र पेटिका लगाई जा रही है। जिसमें शिकायतकर्ता अपने प्रार्थना पत्र डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें