फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायलः ब्रॉडगेज की पटरियों पर दौड़ाया इंजन, 14 फरवरी से शुरू होना है ट्रेन संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर-बांकेगंज। लखीमपुर-मैलानी के बीच 14 फरवरी से ट्रेन संचालन शुरू होगा। उद्घाटन समारोह मैलानी में होगा, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। उधर रेलवे ने भी लोको पायलटों को रूट का अभ्यास कराने के लिए इंजन दौड़ना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को लखीमपुर-मैलानी के बीच लोको पायलटों ने दो राउंड में रेलवे ट्रैक का 60 किलोमीटर की स्पीड से अभ्यास किया।
विज्ञापन

साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह दिन करीब आ रहा है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। रेल संचालन के उद्घाटन की तारीख निर्धारित होने के बाद रेलवे ने मैलानी जंक्शन पर समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही लखीमपुर से मैलानी तक क्रॉसिंग, फाटक आदि का अभ्यास कराने के लिए इंजन ट्रायल कराना भी शुरू कर दिया है। इसके तहत लोको पायलटों ने शुक्रवार को दो राउंड में रेलवे ट्रैक पर इंजन दौड़ाकर रेलखंड के बारे में जानकारी की।
बांकेगंज। ट्रायल के लिए इंजन शुक्रवार को बांकेगंज पहुंचा। इंजन का हार्न सुनते ही लोग स्टेशन की ओर दौड़ पड़े। कस्बे के लोगों ने जब स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि रेलखंड का ट्रायल हो रहा है। इस पर लोग इंजन के वापस आने का इंतजार करने के लिए स्टेशन पर खड़े हो गए। शाम करीब चार बजे मैलानी से वापस आए ट्रायल इंजन को देखकर लोगों को अब ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद जागी है। उधर कार्यदायी संस्था आरवीएनएल के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर इंजीनियरों के साथ बांकेगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीआरएम डॉ मोनिका अग्निहोत्री के निरीक्षण में प्लेटफार्म के बाहर मिली ऊबड़-खाबड़ रोड का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने इंजीनियरों से संबधित रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें