एक घंटा देरी से पहुंची मैलानी
मैलानी। लखनऊ-मैलानी पैसेंजर ट्रेन का इंजन गोला में फेल होने से ट्रेन करीब एक घंटा देरी से मैैलानी पंहुची, जिससे यात्रियों को परेशानियां हुईं।
ट्रेन नंबर 05088 लखनऊ-मैलानी पैसेंजर गोला स्टेशन पर शाम लगभग पौने छह बजे पहुंची। ट्रेन में सवार नगर पंचायत के नामित सदस्य आशीष अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन पहुंचने के बाद ग्रीन सिग्नल हो गया, लेकिन काफी देर तक ट्रेन न चलने पर पता चला कि ट्रेन का इंजन खराब होने की वजह से ट्रेन आगे के लिए रवाना नहीं हो रही है। इसके बाद ट्रेन पायलट ने इंजन की खराबी दूर की, तब जाकर ट्रेन गोला से आगे के लिए रवाना हो सकी। इस कारण ट्रेन निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से साढ़े छह बजे के बजाए सात बजकर पैंतीस मिनट पर मैलानी पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियां हुईं।