पलियाकलां-ऐशबाग 15319 सेंक्चुरी एक्सप्रेस तड़के सवा चार बजे मैलानी से रवाना हुई। सवा पांच बजे बांकेगंज स्टेशन पर इस ट्रेन का इंजन फेल होने की सूचना यहां आई। कंट्रोलर लखनऊ के आदेश पर मैलानी में खड़ी मैलानी-गोंडा 52238 पैसेंजर के इंजन को काटकर उसे सेंक्चुरी में जोड़ा गया। सवा छह बजे बांकेगंज से सेंक्चुरी एक्सप्रेस को रवाना किया गया । इसी बीच यहां पंहुची लखीमपुर-पीलीभीत 52224 पैसेंजर के इंजन को काटकर मैलानी-गोंडा पैसेंजर में लगाकर उसे राइट टाइम गोंडा के लिए रवाना किया गया। इस दौरन लखीमपुर-पीलीभीत 52224 पैसेंजर यहीं खड़ी रही । कंट्रोलर ने गोंडा की ओर जा रही दुधवा में खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन को काटकर उसे लखीमपुर-पीलीभीत 52224 पैसेंजर में लगाने के आदेश दिए तब ये ट्र्ेन यहां से रवाना हो सकी। इस कारण सेंक्चुरी एक्सप्रेस तीन घंटा, लखीमपुर-पीलीभीत साढ़े तीन घंटा और तिकुनियां-ऐशबाग पैसेंजर दो घंटा देरी से रवाना हो सकीं।