फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रवर्तन अधिकारी ने की अपील, हेलमेट जरूर लगाएं

Fri, 16 Jan 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाइक चालकों से हेलमेट लगाने की अपील करते प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार के साथ नो हेलमेट-नो फ्यूल को लेकर अभियान चलाया। शहर के कई पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने आए लोगों की जांच की। उनके पास हेलमेट नहीं था, उनको बिना पेट्रोल ही लौटा दिया। साथ ही पेट्रोल संचालक को चेतावनी दी कि अगर बिना हेलमेट किसी को पेट्रोल दिया तो कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन अधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों से हाथ जोड़कर अपील की है कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। संवाद
विज्ञापन

-
तीन स्कूलों के 98 वाहनों की फिटनेस जांची

लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के 16वें दिन शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल के वाहन व अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया। शहर के अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल एवं जयपुरिया स्कूल के 98 वाहनों की जांच की गई, जिसमें सभी वाहनों की फिटनेस एवं परमिट सही मिले।
स्कूल वाहन चालकों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त मानकों को पूर्ण कर ही वाहन का संचालन करें। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने ओवरलोड और गन्ना परिवहन में प्रयुक्त ओवरहाइट वाहनों पर शिकंजा कसा। उन्होंने ओवर हाइट दो गन्ना वाहनों के सीज की कार्रवाई भी की। इसके बाद वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट भी वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें