फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में देखी गई विलुप्तप्राय प्रजाति की बिल्ली

विज्ञापन
दुधवा में दिखी दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली।
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में विलुप्तप्राय प्रजाति में शामिल रेस्टी स्पॉटेड बिल्ली दिखी है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. रंगाराजू टी. ने बताया कि किशनपुर रेंज के झादीताल में नेचर गाइड इंद्रपाल व सैलानी लक्ष्मीकांत ने बिल्ली की फोटो अपने कैमरे में कैद की है। जानकारी ली गई तो पता चला कि यह रेस्टी स्पॉटेड कैट है। यह दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली है। इस बिल्ली को दुधवा में वर्ष 2022 में भी झादीताल व अन्य स्थानों पर भी देखा गया है।
विज्ञापन

डीडी ने बताया कि यह भारत के अलावा नेपाल व श्रीलंका में पाई जाती है। किशनपुर रेंज में बिल्ली की यह प्रजाति पाए जाने का मतलब है कि दुधवा इनके लिए उपयुक्त स्थान है। सुरक्षित वासस्थल में बिल्लियों की संख्या में इजाफा होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। पार्क प्रशासन ने इस प्रकार की बिल्ली दिखने पर संबंधित रेंज कार्यालयों के साथ अन्य को निर्देशित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें