फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सदर चौराहे से संकटा देवी मार्ग पर आज से हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
दुकानदारों को अत‌िक्रमण हटाने के ल‌िए कहते नगर पाल‌िका कर्मी।
विज्ञापन
स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को दस दिन की मोहलत मिली
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर चौराहे से संकटा देवी मार्ग पर स्वयं व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार से प्रारंभ हो जाएगी। जो व्यापारी अतिक्रमण हटाना प्रारंभ नहीं करेंगे रविवार को उसके यहां से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।
तहसील प्रशासन और व्यापारियों के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुए मसौदे के मुताबिक, 10 दिन के अंदर व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की मोहलत मिली है, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें होने वाले खर्च की भरपाई संबंधित व्यापारी से की जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील के सभागार में एसडीएम सदर श्रद्घा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत कई व्यापारी शामिल हुए। इसमें व्यापारियों ने अपना पक्का निर्माण स्वयं तोड़ने के लिए होली तक समय मांगा, जिस पर तहसील प्रशासन राजी नहीं हुआ। एसडीएम ने इसी महीने अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला दिया। एसडीएम ने कहा कि 10 दिन से ज्यादा समय नहीं दे सकते हैं और उन्होंने शनिवार से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने से व्यापारियों को दोहरा नुकसान होगा, क्योंकि बुलडोजर से ज्यादा भवन टूट सकता है और खर्चा भी व्यापारी से वसूला जाएगा। इस पर व्यापारियों ने शनिवार से स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात पर सहमति जताई। साथ ही एसडीएम ने कहा कि शनिवार से जो व्यापारी अतिक्रमण हटाना प्रारंभ नहीं करेगा, तो नगर पालिका प्रशासन द्वारा उसके विरूद्घ रविवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि सदर चौराहे से संकटा देवी चौकी तक करीब 60 व्यापारियों की दुकानें अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं, जिन पर पिछले वर्ष ही निशान लगाए जा चुके हैं। तब मामला कोर्ट में जाने के चलते कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर ब्रेक लग गया था, लेकिन अब राजकीय मेडिकल कॉलेज सैदापुर भाऊ मेें प्राचार्य की तैनाती किए जाने से शैक्षिक सत्र शुरुआत करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इससे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। बैठक में व्यापारी नेता अनिल शुक्ला, श्याम कुमार तिवारी, अभिजीत मिश्रा, शोभित गुप्ता, सोनू गुप्ता, राबिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें