फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीगंज, रायपुर में ढहाया गया अतिक्रमण

Sun, 18 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकानदारों, ग्रामीणों ने लगाया पक्षपात का आरोप
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तहसील मोहम्मदी के कस्बा जंगबहादुरगंज (जेबीगंज) और निघासन के गांव रायपुर में अतिक्रमण ढहाया गया। जेबीगंज में एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह समेत तहसील के अधिकारियों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण ढहाया गया। जेबीगंज के दुकानदारों और रायपुर के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटवाने के दौरान पक्षपात का आरोप लगाया है।
जंगबहादुरगंज। एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह और सीओ एलडी भारती के संयुक्त नेतृत्व में कस्बे में मोहम्मदी मार्ग और नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण जेसीबी से हटवाया। इसके अलावा तालाब से भी अवैध कब्जा हटाया गया। इस अभियान से अतिक्रमण करने वाले मायूस नजर आए। कुछ दुकानदारों ने पक्षपात का भी आरोप लगाया। एसडीएम ने बताया किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुलाब शंकर पांडेय, राजस्व निरीक्षक डीएस पाल फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनियां। आदर्श ग्राम पंचायत रायपुर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने में तहसील प्रशासन की लापरवाही व पक्षपात करने से लोगों में रोष है। ग्राम प्रधान जोड़ी लाल सहित ग्रामीण की शिकायत पर भी तहसील प्रशासन लीपापोती कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें