फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों के न पहुंचने से खाली हैं नेपाल के होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कोविड-19 के कारण भारत-नेपाल सीमा बंद होने से इस बार नए साल का जश्न मनाने के लिए भारतीय नेपाल नहीं पहुंचे, जिससे नेपाल के अधिकतर होटल खाली पड़े हुए हैं। साथ ही धनगढ़ी बाजार में भारतीय सैलानियों के न आने से सर्दी में सन्नाटा पसरा हुआ है। होटल मालिकों के मुरझाए चेहरे सीमा खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते भारत-नेपाल सीमा भारतीयों के लिए बंद है। नए साल में काफी संख्या में भारतीय सैलानी नेपाल के विभिन्न इलाकों में घूमने फिरने जाते हैं और नए साल की शुरुआत करते हैं। लेकिन इस साल सीमा बंद होने से नेपाल के पर्यटक स्थल और होटल, रेस्टोरेंट सूने सूने दिखाई दिए। सीमा बंद होने से भारतीयों के न आने से बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। टूर एंड ट्रैवल आपरेटर एसोसिएशन के मुताबिक नेपाल घूमने आने वाले भारतीय सैलानियों द्वारा कारों की हर साल बुकिंग होती थी जो इस बार बार्डर बंद होने के चलते उनके न आने से ठप पड़ी हुईं हैं। नए साल में भारतीयों का पलकें बिछाकर स्वागत करने वाला होटल उद्योग भी सदमे में हैं। भारतीयों के न आने से होटलों में भी कोई इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें