फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ खाली, फसल मिली न मुआवजा

Wed, 17 Feb 2016 04:40 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल चैत्र मास में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का एक साल बीतने के बाद भी ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 और 11 के किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। बेमौसम बारिश के कारण लागत मूल्य से भी कम उत्पादन होने पर किसानों के हाथ कुछ नहीं आया। इससे परेशान किसानों ने बुधवार बांकेगंज में प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

 ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 और 11 के किसानों विश्वजीत सिंह, अंजू सिंह, विपिन शर्मा, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, खुशीराम, केके मिश्र, अरुण मिश्र, प्रमोद सिंह, किशोरी लाल, राम सिंह, विनोद सिंह आदि ने आरोप लगाया कि पिछले साल चैत्र मास में बेमौसम हुई बारिश से उनकी गेहूं, मसूर, चना, लाही की फसलें बर्बाद हो गईं थी। बेमौसम हुई बारिश के बाद किसानों की बर्बाद हुईं फसलों का केंद्र और राज्य सरकार ने मुआवजा देने का एलान किया था।
इसके अलावा तहसील कर्मियों ने अभियान चलाकर फसलों का बाकायदा सर्वे किया था। बावजूद इसके एक साल गुजरने के बाद भी उन्हें मुआवजे के नाम पर आज तक एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। जिसको लेकर वे परेशान हैं। उधर इस संबध में एडीएम एसपी सिंह का कहना है कि शासन से फसल मुआवजे की धनराशि आते ही ग्रंट नंबर 10 और 11 के किसानों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें