फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कम मानदेय पर नाराज रोजगार सेवक, दिया ज्ञापन

Sun, 19 Apr 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। सवांद
विज्ञापन
मितौली। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ मितौली को देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और समय से मानदेय भुगतान की मांग उठाई।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मात्र 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, जबकि अन्य राज्यों में समूह ‘ग’ कर्मचारियों के समान वेतन व ग्रेड पे दिया जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी समान वेतन, भत्ते व बोनस या श्रम विभाग के कुशल कामगारों के अनुरूप 24 हजार रुपये मासिक मानदेय तय करने की मांग की।
इस दौरान महामंत्री मनोज कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष मिश्र, कुलदीप सिंह, सुधाकर मिश्र, अजय वाजपेई, अखिलेश गुप्ता, शिवनंदन सिंह, मनी रामपाल, अशोक कुमार, सुखबीर सिंह, रफायत खान, भूपेंद्र वर्मा, कविता देवी और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें