फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में रोजगार मेला 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सुशील वर्मा मेमोरियल आईटीआई परिसर में 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की पांच टेक्नीकल कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कॅरियर सेंटर और सुशील वर्मा मेमोरियल आईटीआई केे संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कक्षा 10 व 12, डिप्लोमा और आईटीआई के सभी ट्रेडों के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। निजी क्षेत्र की कंपनियों का विवरण रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर उपलब्ध है। जिला रोजगार सहायता अधिकारी साक्षी डागुर ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार संगम पोर्टल की शुरुआत की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें