फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभी कर्मचारी स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कालेज के प्रबंधक के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध-प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती, तब तक विरोध जारी रहेगा। सोमवार से कार्य बंद करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्यालय में तैनात एक सहायक अश्वनी और डिस्पैचर संजीवन लाल के साथ स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज के प्रबंधक आनंद मोहन त्रिवेदी ने अभद्रता की थी। पीड़ितों ने एक शिकायती पत्र डीआईओएस के साथ ही डीएम को सौंपा था। कर्मचारियों ने तीन दिन का समय दिया है। बृहस्पतिवार को कार्यालय से सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
सोमवार से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
वहीं प्रबंधक का कहना है कि प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर कुछ कागजात कार्यालय में रिसीव कराए गए थे लेकिन सहायक ने किसी भी तरह के कागज न मिलने की बात कही थी। सामने पहुंचने पर कागज कार्यालय में ही मिले। जिसको लेकर गहमा गहमी हुई है। अभद्र व्यवहार का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें