फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तबादले से नाराज कर्मचारी सीएमओ के खिलाफ लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। ब्लॉकों में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी तबादला होने के बाद विरोध पर उतर आए हैं। शनिवार को तबादलों के विरोध में मोर्चा खोलते हुए बीसीपीएम, बैम एवं बीपीएम ने सीएमओ पर अवैधानिक तरीके से ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इनका कहना है कि ट्रांसफर न तो ब्लॉक के विभागाध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित है और न ही स्वैच्छिक अनुरोध पर किए गए हैं। नियुक्त के समय अनुबंध पर किसी भी दशा में तबादला न करना अंकित है। इसके बाावजूद सीएमओ ने मनमानी करते हुए सभी का ट्रांसफर दिया है।
डीएचएस के पास है तबादले का अधिकार
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि एनएचएम के सभी 41 संविदा कर्मी पिछले कई साल से एक ही जगह पर तैनात थे। इनका तबादला जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष के अनुमोदन के आधार पर हुआ है। आए दिन सभी के द्वारा आशा एवं संगिनी सहित अन्य कर्मचारियों का भुगतान समय पर न करने की शिकायत मिल रही थीं। एनएचएम के तहत तैनात संविदा कर्मियों के तबादले का अधिकार जिला स्वास्थ्य समिति के पास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें