राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक व पार्टी पदाधिकारी। स्रोत :
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक शुक्रवार को आनंद टाॅकीज रोड स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी (झारखंड नगर निकाय) अनुपम मिश्रा ने की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके पाठक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जल्द ही जिला कमेटी की घोषणा करने की बात कही। बैठक के दौरान अर्बन कमेटी के जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा, जिला महासचिव ऐश्वर्या धुरिया सहित कई कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।