फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं फिर से होंगी शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर चल रही साफ-सफाई।
विज्ञापन
एमसीएच विंग में 18 जुलाई को शिफ्ट हो गई थी इमरजेंसी
विज्ञापन

इलाज के लिए शहरवासी एमसीएच विंग की लगा रहे थे दौड़
लखीमपुर खीरी। एक बार फिर से नगरवासियों को शहर के जिला अस्पताल भवन में ही इलाज की सुविधा फिर से मिलने लगेगी, जिसकी कवायद शुरू हो गई है। अब तक शहरवासियों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर मोतीपुर की दौड़ लगानी होती थी। सीएमओ ने 15 दिन से बंद पड़ी इमरजेंसी ओपीडी एवं वार्ड की सफाई करानी शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनने के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक को एमसीएच विंग में शिफ्ट कर दिया था। ऐसे में शहरवासियों को रात के दौरान चिकित्सीय सुविधा मिलनी बंद हो गई थी। इससे मरीजों के साथ घरवालों की मुश्किलें बढ़ गई थी, क्योंकि रात में बुखार, पेट दर्द से लेकर उल्टी दस्त आदि शुरू होने पर तीमारदार या तो मरीज को मोतीपुर लेकर भागते या फिर निजी अस्पताल ले जाकर महंगा इलाज कराते।
विज्ञापन

नगरवासियों को इस तरह की हो रही समस्या को देखते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं माननीयों की सीएमओ व सीएमएस के साथ बैठक हुई थी, जिसमें शहरवासियों को 24 घंटे बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में प्राथमिक इमरजेंसी सेवा शुरू करने पर सहमति बनी थी। इस पर सीएमओ ने डॉक्टर एवं स्टाफ की तैनात कर इमरजेंसी वार्ड एवं ओपीडी की सफाई करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द ही इमरजेंसी शुरू होगी। इसके लिए डॉक्टर सहित स्टाफ की ड्यूटी का रोस्टर तैयार हो गया है। करीब 15 दिन से नई बिल्डिंग बंद होने के कारण उसकी सफाई कराई जा रही है। बुधवार से नगरवासियों को फिर से पुरानी इमरजेंसी में इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
- डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें