फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भगवंतनगर गुलरा में हाथियों ने रौंदी गेहूं, लाही, मिर्च व गन्ने की फसल

Tue, 25 Nov 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के भगवंतनगर में अपनी फसल दिखाती महिला। स्रोत : किसान
विज्ञापन
मझगईं। क्षेत्र के भगवंतनगर गुलरा गांव में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। 15 दिनों में चौथी बार पार्क से निकले हाथियों के झुंड ने गेहूं, लाही, मिर्च के साथ ही गन्ने की फसल को पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर किसानों का खासा नुकसान किया है।
विज्ञापन


दक्षिण वन रेंज सोनारीपुर के गुलरा क्षेत्र में दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने रात में गांव के पास स्थित खेतों में घुसकर गन्ना, मिर्च, लाही की फसलों को रौंदते हुए करीब दस एकड़ फसल को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीण शिवराज ने बताया कि हाथियों के झुंड ने रामबहादुर, सचिन गुप्ता, कल्लू, नीरज गुप्ता, तुलसीराम, लालता प्रसाद और कूंजन लाल के खेतों में घुसकर घंटों तक उत्पात किया।
किसानों ने जानकारी होने पर ट्रैक्टर व पटाखा दागकर कड़ी मशक्कत से हाथियों को खेतों से खदेड़ा। जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह रेंजर अंकित सिंह ने मौका मुआयना किया है और किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। किसानों ने बताया कि पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार हाथियों द्वारा फसल रौंदने की घटना है।
विज्ञापन

इससे पूर्व 11 नवंबर को हाथियों ने 10 एकड़, 18 नवंबर को 12 एकड़, 22 नवंबर को 10 एकड़ गन्ने की फसल को रौंदा जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी वन विभाग हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। जिससे घटनाएं बढ़ रही हैं। रेंजर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि 25 हाथियों का झुंड आया था और इसके बाद से निगरानी बढ़ा दी गई है। यह झुंड गुलरा की तरफ चला गया था और अब इसको वापस खदेड़ने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें